भौंको, और तेज़ भौंको
ओ आदमी के सबसे अच्छे दोस्त
सुकून मिलता है
तुम्हारी आवाज़ सुनकर
झपट तो पड़ते हो
किसी भी उजबक पर तुम
चबा तो लेते हो तुम
किसी चोर का पाँव
मैं तो इमली को आम कहते
थक गया हूँ
कसाई को माई-बाप कहते
कट गया हूँ
भौंको, और तेज़ भौंको...
बेहतरीन... "भौंको, और तेज़ भौंको
ReplyDeleteओ आदमी के सबसे अच्छे दोस्त
सुकून मिलता है"